खेल

मौत कभी भी, कहीं भी आ सकती है...क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज को आया हार्ट अटैक...हुई मौत...देखें वीडियो

jantaserishta.com
18 Feb 2021 12:32 PM IST
मौत कभी भी, कहीं भी आ सकती है...क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज को आया हार्ट अटैक...हुई मौत...देखें वीडियो
x

ये कहावत तो हम सब ने सुना है कि 'मौत कभी बताकर नहीं आती और जब मौत आती है तो सब अचानक ही हो जाता है. किसी को नहीं पता रहता कि उनकी मौत कब होगी. महाराष्ट्र के पुणे में भी बुधवार को एक ऐसी ही घटना घटी है, जहां मैच खलते हुए एक क्रिकेटर की अचानक मौत हो गयी. पुणे में क्रिकेट मैच (Cricket Match) के दौरान नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़े बल्लेबाज का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. यह मामला पुणे के जुन्नर तालुका तहसील का है.

पुणे जिले की जुन्नार तहसील में स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक 47 वर्षीय व्यक्ति बाबू नलवडे मौत हो गयी है. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़ा बल्लेबाज अचानक जमीन पर गिरता है और साथी खिलाड़ी उसकी मदद के लिए आगे आते हैं.


नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़ा यह बल्लेबाज पहले रन के लिए आगे बढ़ता है, पर स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज द्वारा बॉल के डक करने के बाद वह अपना कदम पिछे खींच लेता है. उसके बाद वह जब नॉन स्ट्राइक छोर पर पहुंचता है उसके बाद वह जमीन पर बैठने की कोशिश करता है लेकिन वह नीचे गिर जाता है. यह देख कर अंपायर समेत साथी खिलाड़ी उसकी मदद के लिए आगे दौड़ते है पर तब तक शायद बल्लेबाज की मौत हो चुकी होती है. डिलीवरी के अंत के बाद, नॉन-स्ट्राइकर के अंत में बल्लेबाज ने मैच अंपायर के साथ ओवर में छोड़ी गई गेंदों की संख्या के बारे में पूछता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story