खेल

प्रिय क्रिकेट, मुझे एक और मौका दो: करुण नायर

jantaserishta.com
11 Dec 2022 2:31 PM IST
प्रिय क्रिकेट, मुझे एक और मौका दो: करुण नायर
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| करुण नायर अपना क्रिकेट करियर फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने एक भावानात्मक सन्देश डाला है जिसमें उन्होंने लिखा है, "प्रिय क्रिकेट, मुझे एक और मौका दो।"
करुण नायर को भविष्य का स्टार समझा गया था जब 2016 में चेनई में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने नाबाद 303 रन बनाये और वीरेंदर सहवाग के बाद भारत के दूसरे तिहरे शतकधारी बन गए।
वह इसके बाद तुरंत ही चर्चा में आ गए लेकिन मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार नाकामी से उन्होंने टेस्ट टीम में अपना स्थान गंवा दिया और उसके बाद से भारत के लिए फिर कभी नहीं खेल पाए।
करुण नायर ने ट्विटर का सहारा लेते हुए एक भावानात्मक सन्देश पोस्ट किया "प्रिय क्रिकेट, मुझे एक और मौका दो।"
नायर का यह ट्वीट कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सर्विसेस और पुड्डुचेरी के खिलाफ रणजी ट्रॉफी टीम घोषित करने के एक दिन बाद आया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story