खेल

डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा पहुंचे देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल, ऋषभ का जाना हाल

jantaserishta.com
31 Dec 2022 3:55 PM IST
डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा पहुंचे देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल, ऋषभ का जाना हाल
x
देहरादून (आईएएनएस)| डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा ऋषभ पंत को देखने देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। ऋषभ पंत के परिजनों से बात की। उन्होंने कहा कि मैं मोरल सपोर्ट के लिए आया हूं। बीसीसीआई ही उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देगी, वो परिवार की तरह हैं।
साथ ही, बीते दिन सुबह जब ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था। उस दौरान ऋषभ पंत को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पंत के दाहिने पैर का एक्सरे भी कराया गया था, जिसमें यह पता चला था कि ऋषभ पंत के पैर में काफी गंभीर चोटें आई हैं।
हालांकि, निजी अस्पताल की ओर से किए गए एक्स-रे की रिपोर्ट भी अब वायरल होने लगी है। इसके बाद ऋषभ को देहरादून के मैक्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया। हालांकि कल देर शाम बीसीसीआई ने ऋषभ पंत का मेडिकल बुलेटिन जारी किया था, जिसमें सिर और पैर में लगी चोटों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story