खेल

DC vs RR IPL 2022 Live : पडिक्कल के रूप में राजस्थान को लगा छठा झटका

Bharti sahu
11 May 2022 3:53 PM GMT
DC vs RR IPL 2022 Live : पडिक्कल के रूप में राजस्थान को लगा छठा झटका
x
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 58वें में अब से कुछ देर बाद दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रायल्स की टीम के साथ होना

DC vs RR IPL 2022 Live : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 58वें में अब से कुछ देर बाद दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रायल्स की टीम के साथ होना है। दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दिल्ली की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है जबकि राजस्थान ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। खबर लिखे जाने तक राजस्थान ने 18.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे।

राजस्थान को शुरुआती झटका
टास हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम को पहले झटका इन फार्म बल्लेबाज जोस बटलर के रूप में लगा। चेतन सकारिया ने 7 रन के स्कोर पर उनको शार्दुर ठाकुर के हाथों कैच करवाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आर अश्विन ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए। पावरप्ले में टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाए। यशस्वी 19 रन बनाकर मिचेल मार्श की गेंद पर ललित यादव को अपना कैच दे बैठे
38 गेंद पर 4 चौके और 2 छ्क्के की मदद से 50 रन की पारी खेलने के बाद अश्विन आउट हुए। मिचेल मार्श ने उनको डेविड वार्नर के हाथों कैच करवाया। कप्तान संजू सैमसन महज 6 रन बनाकर नार्खिया की गेंद पर शार्दुल ठाकुर द्वारा लपके गए। चेतन सकारिया ने रियान पराग को 9 रन के स्कोर पर रोवमैन पोवेल के हाथों कैच करवाया टीम को बड़ा कामयाबी दिलाई। 48 रन के स्कोर पर नार्खिया की गेंद पर कमलेश नागरकोटी ने शानदार कैच लेकर वापस जाने पर मजबूर किया।


Next Story