खेल

DC vs RR IPL 2022 Live : यशस्वी के रूप में राजस्थान को लगा दूसरा झटका

Bharti sahu
11 May 2022 3:00 PM GMT
DC vs RR IPL 2022 Live : यशस्वी के रूप में राजस्थान को लगा दूसरा झटका
x
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 58वें में अब से कुछ देर बाद दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रायल्स की टीम के साथ होना है

DC vs RR IPL 2022 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 58वें में अब से कुछ देर बाद दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रायल्स की टीम के साथ होना है। दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दिल्ली की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है जबकि राजस्थान ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। खबर लिखे जाने तक राजस्थान ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए थे।

राजस्थान को शुरुआती झटका
टास हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम को पहले झटका इन फार्म बल्लेबाज जोस बटलर के रूप में लगा। चेतन सकारिया ने 7 रन के स्कोर पर उनको शार्दुर ठाकुर के हाथों कैच करवाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आर अश्विन ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए। पावरप्ले में टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाए। यशस्वी 19 रन बनाकर मिचेल मार्श की गेंद पर ललित यादव को अपना कैच दे बैठे


Next Story