खेल

DC vs RCB Live: सिराज ने झटका स्मिथ का विकेट

Gulabi
27 April 2021 10:00 PM IST
DC vs RCB Live: सिराज ने झटका स्मिथ का विकेट
x
सिराज ने झटका स्मिथ का विकेट

सिराज ने झटका स्मिथ का विकेट, मोहम्मद सिराज ने दिल्ली को दूसरा झटका दिया है. स्टीव स्मिथ विकेट के पीछे लपके गए हैं. पहले ओवर में महंगे साबित होने के बाद सिराज ने अच्छी वापसी की है. सिराज की गेंद अंदर की ओर आ रही थी, लेकिन पिच पर टप्पा पड़ने के बाद सीधी निकली और स्मिथ की इसे ड्राइव करने की कोशिश नाकाम रही. डिविलियर्स के पास आसान कैच चला गया. स्मिथ ने 5 गेंदों में बनाए सिर्फ 4 रन

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 22वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (DC vs RCB) आमने-सामने हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 171 रनों का स्कोर खड़ा किया. RCB की खराब शुरुआत के बाद एक बार फिर एबी डिविलियर्स टीम के संकटमोचक बने. डिविलियर्स ने सिर्फ 42 गेंदों में 75 रन (नाबाद) ठोककर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया. DC के लिए आवेश खान और इशांत शर्मा किफायती गेंदबाज रहे और दोनों को एक-एक विकेट मिले.



Next Story