
x
DC vs PBKS Live
राहुल का अर्धशतक पूरा, पंजाब के कप्तान राहुल ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है. राहुल ने 45 गेंदों में ये फिफ्टी पूरी की है. राहुल ने कुछ अच्छे शॉट जमाए हैं, लेकिन उनकी पारी धीमी ही रही है. मयंक अग्रवाल की तूफानी पारी खत्म होने के बाद अब कप्तान पर ही रनरेट को बढ़ाए रखने की जिम्मेदारी है. 14वें ओवर से आए 4 रन, PBKS- 128/1
IPL 2021 में आज का दूसरा मुकाबला अब से कुछ ही देर में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर शुरू होगा. ये मुकाबला होगा दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच. दोनों टीमों के लिए ये इस सीजन में अपना अपना तीसरा मैच होगा. वहीं आज के मुकाबले के जरिए पहली बार दोनों टीमें इस सीजन आपस में भिड़ रही हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता है और पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.
Next Story





