खेल

DC vs MI IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

Kunti Dhruw
20 April 2021 6:06 PM GMT
DC vs MI IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया
x
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दिल्ली को अब जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में पांच रनों की दरकार है। मुंबई की तरफ से पोलार्ड के हाथों में गेंद।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली की जीत के हीरो शिखर धवन और अमित मिश्रा रहे. अमित मिश्रा ने जहां गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 विकेट लिए तो शिखर धवन ने 45 रनों की शानदार पारी खेली.
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजा का फैसला किया. टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए. रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. दिल्ली ने 138 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.




Next Story