
x
Wankhede Stadium Weather दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने BCCI को एक पत्र लिखा है। उन्होंने अनुरोध किया है कि मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले मैच को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से दूसरी जगह कराया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये मैच बहुत अहम है और मुंबई में खराब मौसम की वजह से ये मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Wankhede Stadium Weather: दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) को एक पत्र लिखा है। उन्होंने अनुरोध किया है कि मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले मैच को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से दूसरी जगह कराया जाए।
ऐसा इसलिए क्योंकि ये मैच बहुत अहम है और मुंबई में खराब मौसम की वजह से ये मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है। मुंबई में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। ऐसे में जिंदल ने बीसीसीआई से वेन्यू शिफ्ट करने की अपील की है।
DC के सह-मालिक ने BCCI से की मैच के वेन्यू बदलने की रिक्वेस्ट
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने अपने ईमेल में BCCI को याद दिलाया कि कैसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले मैच को बेंगलुरु में खराब मौसम के कारण लखनऊ भेज दिया गया था। इसलिए, उन्होंने अनुरोध किया कि मुंबई में आज होने वाले मैच के साथ भी ऐसा ही किया जाए।
उन्होंने लिखा, "मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान है और इस बात की काफी संभावना है कि मैच बारिश की भेंट चढ़ जाएगा। तो जैसे RCB और SRH का मैच लीग को बेंगलुरु से हटाया गया, वैसे ही इस मैच को भी हटाया जाए, क्योंकि मुंबई में बारिश की भविष्यवाणी 6 दिन पहले से पता है।"
दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी 13 अंक हैं। अगर वे अपने आखिरी दोनों मैच जीत जाते हैं, तो वे प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी, लेकिन अगर आज का मुकाबला को वे हार जाते हैं, तो वे बाहर हो जाएंगे।
अगर DC vs MI मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
अगर मैच बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो मुंबई इंडियंस के 15 अंक हो जाएंगे और दिल्ली कैपिटल्स के 14 अंक। अगर इसके बाद मुंबई इंडियंस अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को हरा देती है, तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, चाहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच का नतीजा कुछ भी हो। इससे पता चलता है कि आज का मैच कितना जरूरी है।
TagsDCLKBCCIमैच वानखेड़ेMatch Wankhede जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





