खेल

डेविड वॉर्नर ने ऑरेंज कैप में शानदार एंट्री, चहल के सिर पर सजी पर्पल कैप

Tara Tandi
6 May 2022 5:38 AM GMT
David Warner made a great entry in the orange cap, purple cap adorned Chahals head
x
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार को खेले गए मैच के बाद पर्पल कैप की दौड़ में भले ही ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिले हैं, लेकिन ऑरेंज कैप की दौड़ में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की ऑरेंज कैप जोस बटलर के सिर सजी हुई है, जबकि पर्पल कैप पर युजवेंद्र चहल का कब्जा बना हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार को खेले गए मैच के बाद पर्पल कैप की दौड़ में भले ही ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिले हैं, लेकिन ऑरेंज कैप की दौड़ में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। नॉटआउट 92 रनों की पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टॉप-5 में धमाकेदार एंट्री मारी है। वॉर्नर से आगे इस लिस्ट में जोस बटलर, केएल राहुल और शिखर धवन ही हैं।

एक और खास बात यह है कि वॉर्नर ने इन तीनों बल्लेबाजों से दो मैच कम खेले हैं। वॉर्नर जिस तरह की फॉर्म में हैं वह बटलर के सिर से ऑरेंज कैप छीनने के प्रबल दावेदार नजर आने लगे हैं।
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
जोस बटलर 10 10 588 65.33 150.76 50 36
केएल राहुल 10 10 451 56.38 145.01 38 20
शिखर धवन 10 10 369 46.13 124.66 38 9
डेविड वॉर्नर 8 8 356 59.33 156.82 45 12
अभिषेक शर्मा 10 10 331 33.10 134.00 37 9
श्रेयस अय्यर 10 10 324 36.00 133.33 33 8
फाफ डु प्लेसी 11 11 316 28.73 130.04 31 11
हार्दिक पांड्या 9 9 309 44.14 132.05 32 8
तिलक वर्मा 9 9 307 43.86 137.05 20 15
एडेन मार्करम 10 8 305 76.25 151.74 22 15
IPL 2022 Purple Cup List
युजवेंद्र चहल 10 10 40 291 19 15.31 5/40 7.27 1 1
कुलदीप यादव 10 10 36.4 309 18 17.16 4/14 8.42 2 0
कगीसो रबाडा 9 9 33 273 17 16.05 4/33 8.27 2 0
टी नटराजन 9 9 35 303 17 17.82 3/10 8.65 0 0
वनिंदु हसरंगा 11 11 37 304 16 19.00 4/20 8.21 1 0
उमेश यादव 10 10 40 286 15 19.06 4/23 7.15 1 0
मोहम्मद शमी 10 10 40 323 15 21.53 3/25 8.07 0 0
उमरान मलिक 10 10 38 339 15 22.60 5/25 8.92 1 1
खलील अहमद 7 7 28 220 14 15.71 3/25 7.85 0 0
ड्वेन ब्रावो 8 8 29.4 259 14 18.50 3/20 8.73 0 0
पर्पल कैप दौड़ में युजवेंद्र चहल की बादशाहत बरकरार है, वहीं कुलदीप यादव दूसरे पायदान पर बने हुए हैं। टी नटराजन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेला, लेकिन वह चौथे नंबर पर बने हुए हैं। तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के कगीसो रबाडा हैं।

साभार: live hindustan news

Next Story