
x
Delhi दिल्ली: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अपनी 41 रन की पारी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन पूरे कर लिए। न्यूजीलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन का आंकड़ा छूने वाले मिचेल 15वें क्रिकेटर हैं। तीसरे टी20 में मिचेल ने 24 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 41 रन की पारी के दौरान अपने देश के लिए खास उपलब्धि हासिल की।
मिचेल न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। कुल 176 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की 183 पारी में 39.42 की औसत से 6,032 रन हो गए हैं, जिसमें 11 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 190 है। मिचेल ने 88 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 27.00 की औसत और 138.80 की स्ट्राइक रेट से 1,674 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से आठ अर्धशतक निकले हैं। वनडे फॉर्मेट में 55 मैचों की 50 पारियों में उन्होंने 51.60 की औसत से 2,219 रन बनाए हैं। इस दौरान 6 शतक और 11 अर्धशतक उन्होंने लगाए हैं।
वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134 रन है। मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए 33 टेस्ट की 53 पारियों में 44.56 की औसत से 2,139 रन बनाए हैं। इस दौरान पांच शतक और 15 अर्धशतक उनके नाम है। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 190 रन है। न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने के मामले में मिचेल 15वें पोजीशन पर हैं। न्यूजीलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने बनाए हैं। विलियमसन ने 373 मैचों की 443 पारियों में 19,107 रन बनाए। इस दौरान 48 शतक और 102 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। विलियमसन की गिनती न सिर्फ न्यूजीलैंड बल्कि दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं।
Tagsडेरिल मिचेलन्यूजीलैंड क्रिकेट6000 रनटी20 मुकाबलावेस्टइंडीजअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटशतकअर्धशतकबल्लेबाजकेन विलियमसनऑलराउंडररिकॉर्डक्रिकेट उपलब्धिन्यूजीलैंड टीमटेस्ट क्रिकेटवनडे क्रिकेटस्ट्राइक रेटरन बनाने वाला खिलाड़ीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





