
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया के द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुप्पी तोड़ी और इस दौरान वह भारत को दुश्मन कह बैठे, जिसके लिए पाकिस्तान के इस हिंदू क्रिकेटर ने उनकी जमकर क्लास ली है। पाकिस्तान की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले कनेरिया महज दूसरे हिंदू खिलाड़ी रहे हैं। कनेरिया ने हाल में अफरीदी पर पक्षपात और उनके खिलाफ टीम के खिलाड़ियों को भड़काने का आरोप लगाया था। कनेरिया ने यहां तक कह डाला था कि अफरीदी उनसे जलते थे और इसलिए उन्हें नीचा दिखाने का मौका नहीं छोड़ते थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अफरीदी ने कहा कि कनेरिया उनके लिए भाई जैसे थे, लेकिन ऐसा खिलाड़ी कैसे उनके कैरेक्टर पर अंगुली उठा सकता है, जो खुद मैच फिक्सिंग कर चुका हो। अफरीदी ने इस दौरान भारत को दुश्मन भी कहा, जिसको लेकर कनेरिया ने उन्हें जमकर लताड़ा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





