खेल

डेनियल डि रोसी का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव

Ritisha Jaiswal
11 April 2021 9:41 AM IST
डेनियल डि रोसी का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव
x
इटली के सहायक कोच और 2006 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य डेनियल डि रोसी को कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद निमोनिया के लक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इटली के सहायक कोच और 2006 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य डेनियल डि रोसी को कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद निमोनिया के लक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इटली के पूर्व कप्तान डि रोसी टीम के उन चार स्टाफ सदस्यों में एक हैं जिन्हें हालिया विश्व कप क्वालीफायर के दौरान कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। इटली फुटबॉल महासंघ ने शुक्रवार को कहा कि रोम में लाजारो स्पालांजानी अस्पताल में 37 वर्षीय डि रोसी की हालत स्थिर है लेकिन इस समय उन्हें अस्पताल से छुट्टी की तारीख तय नहीं की गयी है। दिन प्रतिदिन उनकी हालत पर नजर रखी जायेगी।


Next Story