खेल
चहल की पत्नी धनश्री वर्मा का धमकेदार डांस... क्यूट फैन ने कॉपी किया स्टेप... देखें VIDEO
Ritisha Jaiswal
1 Jun 2021 4:22 PM IST

x
टीम इंडिया के गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अपने डांस वीडियोज के लिए काफी मशहूर है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीम इंडिया के गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अपने डांस वीडियोज के लिए काफी मशहूर हैं. अकसर वो इनके जरिए फैंस का दीवाना बना देती हैं. उनके एक डांस स्टेप को किसी क्यूट फैन ने रिक्रिएट किया है
धनश्री का धमकेदार डांस
धनश्री वर्मा ने बीते 24 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था इसमें उन्होंने अमेरिकन रैपर टी-पेन (T-Pain) के सॉन्ग बूटी वुर्क (Booty Wurk) पर धमाल मचा दिया. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया
क्यूट फैन ने कॉपी किया डांस स्टेप
श्रव्य नाम की छोटी बच्ची ने धनश्री वर्मा के इस डांस स्टेप को हूबहू कॉपी कर लिया है. धनश्री भी इसे देखकर काफी खुश हुईं. उन्होंने इस 10 साल की बच्ची को शाबाशी देते हुए लिखा, 'सो क्यूट'
डांसिंग क्वीन हैं श्रव्य
10 साल की श्रव्य के इंस्टाग्राम पर कई डांसिंग वीडियोज मौजूद हैं. उनके एक पोस्ट को तो खुद धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने लाइक किया है. धनश्री भी इस नन्ही बच्ची को डांसिंग टिप्स दिया करती हैं
Next Story





