खेल

दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग मुकाबले में यु मुंबा को शिकस्त दी

Bharti sahu
25 Dec 2021 4:05 AM GMT
दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग मुकाबले में यु मुंबा को शिकस्त दी
x
रेडर नवीन कुमार के 17 अंक के दम पर दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग के करीबी मुकाबले में यु मुंबा को 31-27 से शिकस्त दी

रेडर नवीन कुमार के 17 अंक के दम पर दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग के करीबी मुकाबले में यु मुंबा को 31-27 से शिकस्त दी। दोनों टीमों के डिफेंडरों ने शुरुआत में शानदार खेल दिखाया, जिससे रेडर्स को ज्यादा मौके नहीं मिले शुरुआती 10 मिनट के बाद खेल पांच-पांच अंकों की बराबरी पर था लेकिन पहले हाफ की समाप्ति पर मुंबई ने 12-10 की बढ़त हासिल कर ली थी। अभिषेक सिंह और अजीत कुमार जैसे रेडर्स की अगुवाई में मुंबई ने दूसरे हाफ की शुरुआत में अपनी बढ़त को 19-10 कर ली।

नवीन ने इसके बाद कई सफल रेड किए जिससे दूसरे हाफ के 10वें मिनट में मुंबई की टीम ऑल आउट हो गयी और स्कोर 20-20 से बराबर हो गया। उन्होंने इसके बाद अपना सुपर 10 पूरा किया और फिर तीन अंकों वाले सुपर रेड के दम पर मैच को यू मुंबा की पहुंच से दूर कर दिया।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta