खेल

CWC 2023 पाकिस्तान की इस खूबसूरत एंकर को भारत से निकाला गया बाहर, हिंदू-देवताओं का किया था अपमान

Mohammed Raziq
9 Oct 2023 3:58 PM IST
CWC 2023 पाकिस्तान की इस खूबसूरत एंकर को भारत से निकाला गया बाहर, हिंदू-देवताओं का किया था अपमान
x
खूबसूरत एंकर को भारत से निकाला गया बाहर, हिंदू-देवताओं का किया था अपमान
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया भर के तमाम लोग भारत आए हुए हैं। इनमें कुछ अंपायर कुछ कमेंटेटर और एक मैच प्रेजेंटर शामिल हैं। ये मैच प्रेजेंटर जैनब अब्बास हैं जो अब विवादों में आ गई हैं।दरअसल पाकिस्तान की इस खूबसूरत एंकर को भारत से बाहर कर दिया गया है।
WC 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं, सामने आया बड़ा अपडेट
एक विवाद की वजह से उनको भारत से निकला गया है क्योंकि उन्होने भारत के खिलाफ बयान दिए थे। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल समा टीवी के मुताबिक विश्व कप में आईसीसी के लिए काम कर रहीं जैनब अब्बास को एक विवादित मामले के चलते भारत से निकाला गया है।
KL Rahul का बड़ा कमाल, इस मामले में पहुंचे दूसरे नंबर पर, धोनी को छोड़ा पीछे
आरोपों में साइबर अपराध, भारत और धर्म के खिलाफ पुराने ट्वीट शामिल हैं। दरअसल भारत में उनके खिलाफ एक वकील ने केस दर्ज कराया था और इस वजह से उन्हें भारत से निर्वासित किया गया है।ख़बरों की माने तो जैनब अब्बास ने भारत का अपमान किया था।
आखिर क्यों भारतीय क्रिकटर्स ने महिला क्रिकटर्स से नहीं कि है शादी
यहां तक कि हिंदू धर्म के देवी-देवताओं को भी अपमानित करने का काम किया था। यही वजह है कि अब उनको विश्व कप 2023 छोड़कर वापस जाना पड़ा है।इस मामले में आईसीसी भी कुछ नहीं कर सकता है क्योंकि ये दो देशों के बीच का विवाद है।बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी संबंध अच्छे नहीं हैं।इसलिए दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेली जाती है। यही नहीं पाकिस्तानी नागरिकों को भारत का वीजा मिलने में भी वक्त लगता है।विश्व कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी देरी से वीजा मिल पाया था।
Next Story