खेल

CT 2025: बांग्लादेश की हालत खस्ता, 35 पर गवाएं 5 विकेट

Harrison
20 Feb 2025 3:20 PM IST
CT 2025: बांग्लादेश की हालत खस्ता, 35 पर गवाएं 5 विकेट
x
ICC Champions Trophy 2025: भारतीय टीम का आज (20 फरवरी) पहला मुकाबला बांग्लादेश से है. ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में बांग्लादेशी टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर करीब 35 रन है. मुश्फिकुर रहीम और तौहीद हृदोय क्रीज पर हैं.भारत ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से अब तक लगातार 11 टॉस गंवाए हैं. यह एकदिवसीय मैचों में नीदरलैंड्स के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक टॉस हारने का रिकॉर्ड है, जिसने मार्च 2011 और अगस्त 2013 के बीच 11 टॉस गंवाए थे.
Next Story