खेल

CSK vs RR IPL 2022 Live : संजू सैमसन आउट हुए, जीत के लिए मिला 151 का लक्ष्य

Ritisha Jaiswal
20 May 2022 4:57 PM GMT
CSK vs RR IPL 2022 Live : संजू सैमसन आउट हुए, जीत के लिए मिला 151 का लक्ष्य
x
संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रायल्स मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर एम एस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेल रही है

CSK vs RR IPL 2022 Live Score: संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रायल्स मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर एम एस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में धौनी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने मोइन अली की 93 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन बनाए और राजस्थान को जीत के लिए 151 रन बनाने हैं। खबर लिखे जाने तक राजस्थान ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं।

राजस्थान की पारी, जोस बटलर हुए फेल
राजस्थान के तूफानी ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने सिर्फ 2 रन बनाए और सिमरजीत सिंह की गेंद पर मोइन अली के हाथों कैच आउट हुए। कप्तान संजू सैमसन ने 15 रन की पारी खेली और सैंटनर की गेंद पर उन्हीं के द्वारा लपके गए।


Next Story