खेल

CSK vs RCB LIVE IPL 2021: चेन्नई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

Teja
24 Sept 2021 7:37 PM IST
CSK vs RCB LIVE IPL 2021: चेन्नई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 35वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 35वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शारजाह में धूल भरी आंधी की वजह से अब मैच की शुरुआत 7 बजकर 45 मिनट से होगी। इस दोनों टीमों के बीच हुई पहली भिड़ंत में चेन्नई आरसीबी पर भारी पड़ी थी और मैच को 69 रनों से अपने नाम किया था।


7:31 PM: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
7:26 PM: टॉस अब भारतीय समय के अनुसार 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। शारजाह के मैदान पर आई इस धूल भरी आंधी की वजह से इस रोमांचक मैच के आगाज के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। इस महामुकाबले की शुरुआत अब 7 बजकर 45 मिनट से होगी।


Next Story