खेल

CSK vs RCB IPL 2022 Live: बैंगलोर को लगा चौथा झटका, मैक्सवेल हुए आउट

Ritisha Jaiswal
12 April 2022 4:46 PM GMT
CSK vs RCB IPL 2022 Live: बैंगलोर को लगा चौथा झटका, मैक्सवेल हुए आउट
x
आइपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है

CSK vs RCB IPL 2022 Live: आइपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उथप्पा व शिवम दूबे की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 216 रन बनाए। सीएसके को जीत के लिए 217 रन बनाने हैं। खबर लिखे जाने तक बैंगलोर ने 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए थे।

बैंगलोर की पारी, शुरुआती झटके
चेन्नई से मिले 217 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर को शुरुआत में ही जोरदार झटका लगा। कप्तान फाफ डु प्लेसिस महज 8 रन बनाकर महेश तीक्ष्णा की गेंद पर क्रिस जार्डन को कैच दे बैठे। विराट कोहली 1 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर तीक्ष्णा को कैच देकर वापस लौटे। अनुज रावत को 12 रन के स्कोर पर स्टंप के आगे तीक्ष्णा ने फंसाते हुए टीम को एक और सफलता दिलाई । ग्लेन मैक्सवेल को 26 रन के स्कोर पर कप्तान रवींद्र जडेजा ने क्लीन बोल्ड कर वापस भेजा।
.


Next Story