खेल

CSK vs RCB IPL 2022 Live: चेन्नई को लगा पहला झटका , गायकवाड़ हुए आउट

Ritisha Jaiswal
12 April 2022 2:35 PM GMT
CSK vs RCB IPL 2022 Live: चेन्नई को लगा पहला झटका , गायकवाड़ हुए आउट
x
आइपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है।

आइपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। चेन्नई की टीम बल्लेबाजी कर रही है और खबर लिखे जाने तक 5 ओवर में एक विकेट खोकर 25 रन बना लिए हैं।

सीएसके की पारी, पहला विकेट गिरा
चेन्नई टीम के ओपनर बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ लगातार पांचवें मैच में भी नहीं चमके और महज 17 रन के स्कोर पर जोस हेजलवुड की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।



Next Story