खेल

CSK vs MI Live : डि कॉक-ईशान क्रीज पर

Ritisha Jaiswal
23 Oct 2020 4:41 PM GMT
CSK vs MI Live : डि कॉक-ईशान क्रीज पर
x
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन का 41वां मुकाबला शारजाह के मैदान पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | MI vs CSK IPL 2020 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन का 41वां मुकाबला शारजाह के मैदान पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। अनफिट रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस के कप्तान किरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए सैम कुर्रन के अर्ध शतक के दम पर CSK ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 114 रन बनाए। इस तरह मुंबई के सामने जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य है। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 7 ओवर में 64 रन बना लिए हैं।

Next Story