खेल

CSK vs MI IPL Live : सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा मुंबई को चौथा झटका

Ritisha Jaiswal
21 April 2022 8:44 PM IST
CSK vs MI IPL Live : सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा मुंबई को चौथा झटका
x
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का सामना रवींद्र जडेजा की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर हो रहा है

CSK vs MI IPL 2022 Live Score: रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का सामना रवींद्र जडेजा की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर हो रहा है। इस मैच में सीएसके के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने खबर लिखे जाने तक 12 ओवर में 4 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं।

मुंबई की पारी, कप्तान रोहित शर्मा व ईशान किशन शून्य पर आउट
सीएसके के खिलाफ मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही और टीम के कप्तान रोहित शर्मा दो गेंदों का सामना करते हुए शून्य पर आउट हो गए। मुकेश चौधरी ने उन्हें सैंटनर के हाथों कैच आउट करवा दिया। रोहित शर्मा के बाद ईशान किशन भी शून्य पर आउट हो गए। मुकेश चौधरी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया और किशन गोल्डन डक जबकि कप्तान रोहित शर्मा सिल्वर डक पर हुए आउट। मुकेश चौधरी ने ब्रेविस को अपना तीसरा शिकार बनाया और उन्हें 4 रन के स्कोर पर धौनी के हाथों कैच आउट करवा दिया। सूर्यकुमार यादव भी सीएसके के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए और सैंटनर की गेंद पर 32 रन बनाकर मुकेश चौधरी के हाथों कैच आउट हो गए।


Next Story