खेल

CSK vs KXIP LIVE Score IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, लिया पहले फील्डिंग का फैसला

Gulabi
1 Nov 2020 3:21 PM IST
CSK vs KXIP LIVE Score IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, लिया पहले फील्डिंग का फैसला
x
चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पंजाब को प्लेऑफ में जाने के लिए चेन्नई से सावधान रहना होगा. पंजाब के पास जीत ही एक विकल्प है, लेकिन उसे साथ ही कोशिश बेहतर नेट रन रेट के साथ जीतने की करनी होगी तभी उसकी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत होगी. इस मैदान पर चेन्नई ने चार मैचों में दो जीते और दो हारे हैं जबकि पंजाब ने भी चार में दो जीते हैं और दो हारे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन: फाफ डू प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), एन जगदीसन, रवींद्र जडेजा, सैम कर्रन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी नगिडी, इमरान ताहिर

किंग्स इलेवन पंजाब प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, जेम्स नीशम, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी

Next Story