खेल

CSK vs KKR LIVE: चेन्नई को पहला झटका, वॉटसन हुए आउट

Ritisha Jaiswal
29 Oct 2020 10:10 PM IST
CSK vs KKR LIVE: चेन्नई  को पहला झटका,  वॉटसन हुए आउट
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। इस मैच में चेन्नई केकप्तान महेंद्र सिंहकप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | CSK vs KKR IPL 2020 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। इस मैच में चेन्नई केकप्तान महेंद्र सिंहकप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नितीश राणा के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान 52 रन बनाए थे।

चेन्नई की पारी, वॉटसन और रितुराज की जोड़ी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम के लिए शेन वॉटसन और रितुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 44 रन जोड़े। टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी कर रहे वरुण चक्रवर्ती ने शेन वॉटसन का विकेट हासिल किया। रिंकू सिंह ने 19 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे इस बल्लेबाज का विकेट हासिल किया।

Next Story