खेल

CSK ने पंजाब के सामने रखा 191 रन का लक्ष्य

Riyaz Ansari
30 April 2025 9:45 PM IST
CSK ने पंजाब के सामने रखा 191 रन का लक्ष्य
x

Chennai चेन्नई: आईपीएल 2025 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 190 रन बनाए। पंजाब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया, लेकिन सैम की तूफानी पारी ने चेन्नई को मज़बूत स्कोर तक पहुंचा दिया। सैम ने सिर्फ़ 47 गेंदों में 88 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

ब्रेविस ने 32 रनों का योगदान दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी 4 गेंदों पर 11 रन बनाकर टीम की रन गति बढ़ाई। पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 4 विकेट चटकाए।चेन्नई की पारी के दौरान पंजाब के गेंदबाज़ों ने समय-समय पर विकेट चटकाकर वापसी की कोशिश की। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 191 रनों की जरूरत है।

Next Story