खेल

IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स CSK ने लांच की नई जर्सी

jantaserishta.com
1 March 2026 2:46 PM IST
IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स CSK ने लांच की नई जर्सी
x
चेन्नई: पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लीग के आगामी सीजन (आईपीएल 2026) से पहले अपनी नई जर्सी की झलक दिखाई है। सीएसके ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें रविवार सुबह 7:07 बजे एक बड़ी घोषणा की बात की गई थी। यह समय और नंबर फ्रेंचाइजी एमएस धोनी से गहराई से जुड़ा हुआ है। सीएसके ने एक शानदार वीडियो जारी किया जिसने फैंस को चौंकाया।
वीडियो ने नए सीजन से पहले सीएसके कैंप में धोनी के आने की पुष्टि की और फ्रेंचाइजी की आईपीएल 2026 जर्सी की पहली झलक भी दिखाई गई। 2026 की जर्सी ने सीएसके की पहचान बनाए रखी है। साथ ही इसमें हल्के डिजाइन अपडेट भी किए गए हैं।
सीएसके के क्रेस्ट के ऊपर पांच स्टार हैं, जो फ्रेंचाइजी के पांच इंडियन प्रीमियर लीग खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) को दिखाते हैं। पिछले सीजन सीएसके का प्रदर्शन खराब रहा था। टीम 14 मैचों में, 10 हार और 4 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी।
2026 सीजन से पहले, सीएसके ने टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से जोड़ा गया है। सीएसके ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जैसे युवाओं को भी टीम में शामिल किया है। रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी करेंगे। सीएसके टीम का हिस्सा संजू सैमसन और शिवम दुबे फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा हैं और टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। लीग की शुरुआत होने वाली है, इसलिए सीएसके तैयारी मोड में है। चेन्नई में फ्रेंचाइजी के हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में होने वाले तैयारी कैंप में शामिल होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबित एमएस धोनी इस सीजन में टीम के लिए सभी मैचो में उपलब्ध नहीं होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story