खेल

पणजी में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रतिमा की स्थापित

Ritisha Jaiswal
29 Dec 2021 12:36 PM IST
पणजी में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रतिमा की स्थापित
x
गोवा की राजधानी पणजी में पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रतिमा स्थापित की गई है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गोवा की राजधानी पणजी में पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा का वजन लगभग 410 किलोग्राम है और इसे स्थापित करने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनके सपनों को पूरा करना है। गोवा के मंत्री माइकल लोबो ने कहा कि यह पहली बार है जब भारत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रतिमा लगाई गई है। यह हमारे युवाओं को फुटबॉल के प्रति प्रेरित करने के लिए किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि फ़ुटबॉल को दूसरे स्तर पर ले जाने के लिए ये कदम उठाया गया है। युवा लड़के और लड़कियां इस प्रतिमा को देखेंगे और फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित होंगे।

मंत्री ने आगे कहा कि कुछ लोग हैं जो प्रतिमा की स्थापना का विरोध कर रहे हैं। वो वही लोग हैं जो देश को खेलों में आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। बता दें कि इस प्रतिमा को बनाने में लगभग 12 लाख रुपए का खर्च आया है और इसके लिए पिछले तीन साल से काम चल रहा था, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई।




Next Story