खेल

चर्चा में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, वजह है बेशकीमती घड़ी, कीमत सुनकर दिमाग घूम जाएगा

jantaserishta.com
9 Nov 2021 4:27 PM IST
चर्चा में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, वजह है बेशकीमती घड़ी, कीमत सुनकर दिमाग घूम जाएगा
x

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है बेशकीमती घड़ी. रोनाल्डो के पास एक रोलेक्स वॉच (Rolex Watch) है, जिसकी कीमत £371,000 (3 करोड़ 72 लाख से अधिक) है. ये घड़ी दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में से एक है.

रोनाल्डो (Ronaldo) अक्सर अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के कारण सुर्खियां बटोरते हैं. इस कड़ी में उनकी घड़ी चर्चा के केंद्र में है. 'डेली स्टार' के मुताबिक, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो Rolex GMT Master Ice घड़ी बीते साल एक इंटरव्यू के दौरान पहनी थी, जिसकी कीमत 3 करोड़ 72 लाख रुपये से भी ज्यादा है.
ये महंगी घड़ी 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड (White Gold) से बनी है. इसमें करीब 30 कैरेट के तराशे हुए हीरे भी लगाए हैं. घड़ी वाटरप्रूफ है और समय भी बताती हैं. इसमें और भी कई खूबियां हैं, जो इसे दूसरी घड़ियों से अलग बनाती है.
रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो की इस घड़ी की कीमत इतनी है कि इससे BMW जैसी कई महंगी कारें खरीदी जा सकती हैं. वह अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में यह घड़ी पहने हुए नजर आए थे. तस्वीर में उनकी पत्नी भी दिखाई दी. गौरतलब है कि रोनाल्डो के पास Lamborghini Urus, Ferrari, Bugatti जैसी गाड़ियों का काफिला भी है. रोनाल्डो रॉयल लाइफस्टाइल बिताने के लिए भी जाने जाते हैं.
पुर्तगाल के रहने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) और रियल मैड्रिड (Real Madrid) जैसे फुटबॉल क्लब के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने हाल ही में इतालवी क्लब जुवेंटस (Juventus) के साथ करार किया है. इसके तहत उन्हें 800 करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story