खेल

क्रिस्पिन छेत्री ने एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर के लिए 39 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

Ritisha Jaiswal
19 April 2025 7:53 PM IST
क्रिस्पिन छेत्री ने एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर के लिए 39 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की
x
क्रिस्पिन छेत्री

नई दिल्ली: भारतीय सीनियर महिला टीम के शिविर के लिए 39 संभावित खिलाड़ियों की सूची शनिवार को मुख्य कोच क्रिस्पिन छेत्री ने घोषित की। ब्लू टाइग्रेसेस 23 जून से 5 जुलाई तक थाईलैंड के चियांग माई में एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उनका सामना मेजबान थाईलैंड, मंगोलिया, तिमोर लेस्ते और इराक से होगा।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि सीनियर महिला टीम का शिविर 1 मई को बेंगलुरु के पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में शुरू होगा।महाद्वीपीय शोपीस के 21वें संस्करण के लिए आठ टिकटें दांव पर लगी हैं, क्योंकि 34 टीमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया और एएफसी महिला एशियाई कप भारत 2022 की शीर्ष तीन टीमों - गत विजेता चीन, उपविजेता कोरिया गणराज्य और तीसरे स्थान पर रहने वाली जापान के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।
ग्रुप ए में ईरान, जॉर्डन, लेबनान, सिंगापुर और भूटान शामिल हैं और मैच 23 जून से जॉर्डन में खेले जाएंगे। ग्रुप सी में मेजबान म्यांमार, बहरीन, बांग्लादेश और तुर्कमेनिस्तान अगले दौर में जगह बनाने के लिए खेलेंगे। पहला मैच 29 जून को खेला जाएगा। ग्रुप डी में चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान और पाकिस्तान हैं, जिसमें इंडोनेशिया 29 जून से मैचों की मेजबानी करेगा।
एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 में शीर्ष छह टीमें फीफा महिला विश्व कप ब्राजील 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी।एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची:
गोलकीपर: पायल बसुदे, एलंगबाम पंथोई चानू, कीशम मेलोडी चानू, मोइरांगथेम मोनालिशा देवी।डिफेंडर: पूर्णिमा कुमारी, फंजौबाम निर्मला देवी, मार्टिना थोकचोम, शुभांगी सिंह, संजू, मालती मुंडा, तोइजाम थोइबिसाना चानू, सोरोखैबम रंजना चानू, नगंगबाम स्वीटी देवी, विकसित बारा, हेमम शिल्की देवी।मिडफील्डर: किरण पिस्दा, नोंगमैथेम रतनबाला देवी, मुस्कान सुब्बा, लिशम बबीना देवी, कार्तिका अंगमुथु, सिंडी रेमरुअतपुई कोलनी, संगीता बासफोर, प्रियदर्शिनी एस, बेबी सना, संतोष, अंजू तमांग।
फॉरवर्ड: मौसमी मुर्मू, मालविका पी., संध्या रंगनाथन, सौम्या गुगुलोथ, सुलंजना राउल, लिंडा कोम सर्टो, रिम्पा हलधर, मनीषा नाइक, रेनू, करिश्मा पुरूषोत्तम शिरवोइकर, सुमति कुमारी, मनीषा कल्याण, ग्रेस डांगमेई।
प्रमुख कोच: क्रिस्पिन छेत्री
सहायक कोच: प्रिया पी.वी
गोलकीपर कोच: दीपांकर चौधरी


Next Story