खेल

कानूनी कार्रवाई में फंसे क्रिकेटर शिखर धवन, कोर्ट में लगी याचिका, लगाया गया ये आरोप

jantaserishta.com
28 Jan 2021 1:26 PM IST
कानूनी कार्रवाई में फंसे क्रिकेटर शिखर धवन, कोर्ट में लगी याचिका, लगाया गया ये आरोप
x

फाइल फोटो 

वाराणसी: भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की मुसीबत बढ़ गई हैं. वाराणसी (Varanasi) में नियम तोड़ने की वजह से वो विवादों में घिर गए थे. अब इस खिलाड़ी पर कानूनी कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है.

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने बीते शनिवार अपने इंस्टाग्राम पर वाराणसी (Varanasi) की फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर में वो गंगा नदी (Ganga River) में नौका विहार के दौरान प्रवासी पक्षियों (Migratory Birds) को दाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू (Bird Flu) के खतरे को देखते हुए ऐसा करने पर रोक लगा रखी है.
इस मामले में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के खिलाफ वकील सिद्धार्थ श्रीवास्तव (Siddharth Srivastava) ने मुकदमा दर्ज किया है. अदालत ने केस की सुनवाई के लिए 6 फरवरी की तारीख तय की है. कोर्ट में ये फैसला लिया जाएगा कि यह मामला विचार के योग्य है या नहीं.
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की गलती की सजा नाव चलाने वाले को मिली थी. मामले की जांच के बाद दशाश्वमेध पुलिस (Dashashwamedh Police) ने नाविक प्रदीप साहनी और नाव चालक सोनू का धारा 188 के तहत चालान किया था. साथ ही ठोस कदम उठाते हुए इनके नाव चलाने पर 3 दिन का बैन लगा दिया था.
अपनी वाराणसी यात्रा (Varanasi Tour) के दौरान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) गंगा आरती (Ganga Aarti) में शामिल हुए और बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के भी दर्शन किए और माथे पर चंदन भी लगाए. इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story