खेल

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने मारा छक्का, VIDEO में देखें helicopter shot

Admin2
21 March 2021 4:09 PM GMT
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने मारा छक्का, VIDEO में देखें helicopter shot
x

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ी राहत मिल रही होगी. धोनी प्रैक्टिस सेशन के दौरान लंबे-लंबे छक्के मार रहे हैं. हाल ही में धोनी तेज गेंदबाज और स्पिनरों के खिलाफ अच्छे शॉट्स लगाते दिखे थे. इस बीच, उनका एक और नया वीडियो सामने आया, जिसमें वह छक्के मार रहे हैं. वीडियो चेन्नई सुपरकिंग्स ने ट्विटर पर शेयर किया है.

वीडियो के कैप्शन में सीएसके ने लिखा है कि धोनी 109 और 114 मीटर के लंबे-लंबे छक्के उड़ा रहे हैं. धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इससे पहले सीएसके ने धोनी का एक और वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में भी धोनी बड़े-बड़े छक्के लगाते दिखे. फ्रेंचाइजी ने इसका कैप्शन दिया था कि माही ऑल द वे...थाला.. व्हिसलपोडू.. येलो लव.


Next Story