खेल

क्रिकेट प्रेमियों को विश्वास, Mohammed Shami की स्विंग दिलाएगी भारत को विश्वकप

Admin4
5 Oct 2023 8:01 AM GMT
क्रिकेट प्रेमियों को विश्वास, Mohammed Shami की स्विंग दिलाएगी भारत को विश्वकप
x
मुरादाबाद। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर यानि आज से क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। विश्व कप को लेकर महानगर के क्रिकेट प्रेमियों में अभी से उत्साह है। उनका मानना है कि इस बार मंडल के तेज गेंदबाज मो. शमी की स्विंग के दम पर भारतीय टीम विश्व विजेता बनेगी। हालांकि भारत अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को खेलेगा।
महानगर में क्रिकेट को लेकर अलग ही जुनून है। मंडल ने देश को पीयूष चावला, मो. शमी जैसे शानदार गेंदबाज दिए हैं। अब मौका विश्व कप का है। जिसके लिए क्रिकेट प्रेमियों में अभी से उत्साह है। सभी भारतीय टीम को विश्व विजेता बनना देखना चाहते हैं। भारतीय टीम 2011 में आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व विजेता बनी थी। जिसमें महानगर के खिलाड़ी पीयूष चावला भी शामिल थे।
अब 2023 विश्व कप में भारतीय टीम में मंडल के अमरोहा निवासी मो. शमी शामिल हैं जिनकी घातक गेंदबाजी से सभी वाकिफ हैं। शमी की स्विंग और यार्कर किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की काबलियत रखती है। उन्होंने 2019 विश्व कप में भी भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। महानगर के क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि शमी को अंतिम एकादश में जरूर शामिल करना चाहिए।
Next Story