खेल

इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम में जगह बनाएं क्रॉली और कॉक्स : हैरी ब्रूक

jantaserishta.com
31 Aug 2025 4:24 PM IST
इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम में जगह बनाएं क्रॉली और कॉक्स : हैरी ब्रूक
x
लीड्स: इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' लीग खेली जा रही है। इस लीग में टेस्ट में इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने वाले जैक क्रॉली और जॉर्डन काक्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इंग्लैंड के वनडे और टी20 कप्तान हैरी ब्रूक दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रभावित हैं और उनसे राष्ट्रीय वनडे और टी20 टीम में जगह पक्की करने का लक्ष्य रखने को कहा है।
'द हंड्रेड' में जैक क्रॉली ने 280 और कॉक्स ने 327 रन बनाए। ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा, "अच्छा प्रदर्शन करने वाले हर खिलाड़ी की राष्ट्रीय टीम में जगह बन सकती है। क्रॉली में गेंदबाजों पर दबाव बनाने की क्षमता है। वह तेज और स्पिन गेंदबाजी दोनों बेहतर तरीके से खेल सकते हैं। वह बेहतरीन क्षेत्ररक्षक भी हैं। उनके पास इंग्लैंड के लिए सफेद गेंद (क्रिकेट) खेलने के सभी गुण हैं।"
उन्होंने कहा, "हर कोई जॉर्डन कॉक्स के बारे में बात कर रहा है। वह निश्चित रूप से एक अविश्वसनीय खिलाड़ी है। उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखनी होगी।" हैरी ब्रूक ने इसी साल इंग्लैंड वनडे और टी20 टीम की कमान संभाली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज में उन्होंने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। 27 साल के क्रॉली ने 2019 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। वह अब तक 59 टेस्ट और 8 टी20 मैच खेल चुके हैं। टी20 में उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है। क्रॉली टेस्ट भी तूफानी अंदाज में खेलते हैं। 59 टेस्ट की 107 पारियों में 5 शतक और 19 अर्धशतक लगाते हुए 3,313 रन वे बना चुके हैं। वहीं, वनडे में 2 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 199 रन बनाए हैं। क्रॉली ने अपना आखिरी वनडे दिसंबर 2023 में खेला था। कॉक्स ने 3 वनडे और 2 टी20 मैच खेले हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story