खेल
सीपीएल 2026: माज सदाकत शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, जमैका ने बारबाडोस को 9 विकेट से हराया
jantaserishta.com
17 Sept 2026 9:07 AM IST

x
बारबडोस: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले प्लेऑफ मुकाबले में केंसिंग्टन ओवल में 21 साल के युवा सलामी बल्लेबाज माज सदाकत के विस्फोटक शतक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सदाकत ने अपनी शतकीय पारी से अपनी टीम जमैका किंग्समेन को 9 विकेट से जीत दिलाई।
जमैका किंग्समैन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस ट्राइडेंट्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना सकी। सर्वाधिक 71 रन की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने खेली। इसके अलावा, कप्तान क्रिस लिन ने 44 गेंदों पर 57 रन बनाए।
जमैका के लिए आंद्रे रसेल ने 2, जबकि हसन खान, सईम अयूब और हुनैन शाह ने 1-1 विकेट लिया। 145 का लक्ष्य हासिल करने उतरी जमैका की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे माज सदाकत ने बेहतरीन, विस्फोटक और रोमांचक शतकीय पारी खेली। उनके साथ पारी की शुरुआत करने उतरे किर्क मैकेंजी सिर्फ दूसरे छोर पर खड़े थे। रन माज के बल्ले से निकल रहे थे।
माज ने 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अल्ला गजनाफर पर लगातार 3 छक्के लगाए। माज ने 44 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 21 वर्ष के माज सीपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
माज ने 49 गेंदों पर 8 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 112 रन की पारी खेल अकेले दम मैच अपनी टीम की झोली में डाल दिया। जमैका जीत से जब महज 7 रन दूर थी, तो माज आउट हुए। मैकेंजी 34 गेंदों पर 22 और सईम अयूब 2 गेंदों पर 3 रन बनाकर नाबाद रहे। जमैका ने 14.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





