खेल

सीपीएल 2025: 202 रन बनाकर भी सेंट लुसिया किंग्स से हारी गुयाना अमेजन वॉरियर्स

jantaserishta.com
27 Aug 2025 10:01 AM IST
सीपीएल 2025: 202 रन बनाकर भी सेंट लुसिया किंग्स से हारी गुयाना अमेजन वॉरियर्स
x
नई दिल्ली: कैरेबियन प्रीमियर लीग का रोमांच मैच दर मैच बढ़ता जा रहा है। बुधवार को गुयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लुसिया किंग्स के बीच हुए मैच में अमेजन वॉरियर्स 202 रन बनाने के बावजूद 11 गेंद पहले 4 विकेट से मैच हार गई।
डैरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 12.1 ओवर में 78 के स्कोर पर 5 विकेट खोकर टीम संघर्ष कर रही थी। लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रोमारियो शेफर्ड ने अकेले दम सेंट लुसिया के गेंदबाजों की जोरदार धुनाई करते हुए स्कोर को 20 ओवर में 6 विकेट पर 202 तक पहुंचा दिया।
शेफर्ड 34 गेंद पर 7 छक्के और 5 चौके की मदद से 73 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें इफ्तिखार अहमद (27 गेंद पर 33 रन) और ड्वेन प्रिटोरियस (6 गेंद पर 18 रन) का अच्छा साथ मिला। 203 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सेंट लुसिया किंग्स के लिए शेफर्ड जैसी पारी अकीम वायने जैरेल ऑगस्टे ने खेली। ऑगस्टे ने 35 गेंद पर 4 छक्के और 6 चौके की मदद से 73 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टिम सिफर्ट ने 24 गेंद पर 37 और टिम डेविड ने 15 गेंद पर 25 रन बनाए। सेंट लुसिया ने 18.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया।
पांचवें मैच में मिली दूसरी जीत के साथ सेंट लुसिया किंग्स अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं, गुयाना अमेजन वॉरियर्स 3 मैच में 2 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। एंटीगुआ एंड बरबुडा फॉल्कंस 6 मैच में तीन जीत के साथ पहले, त्रिनबागो नाइट राइडर्स 3 मैच में 2 जीत के साथ चौथे, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स 6 मैच में 2 जीत के साथ पांचवें और बारबडोस रॉयल्स 3 मैच में 2 हार के साथ आखिरी स्थान पर है। बारबडोस का एक मैच रद्द हो गया था। लीग में छह टीमें हिस्सा लेती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story