खेल

अमेरिका में कोविड टीका की अनिवार्यता हो रही खत्म, जोकोविच खेल सकते हैं US ओपन

jantaserishta.com
2 May 2023 4:23 PM IST
अमेरिका में कोविड टीका की अनिवार्यता हो रही खत्म, जोकोविच खेल सकते हैं US ओपन
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दुनिया के नंबर एक सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच इस साल यूएस ओपन में खेल सकते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्यता को हटाने की घोषणा कर दी है। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन टीका नहीं लेने के चलते यूएस ओपन सहित कई टूनार्मेंटों से चूक गए थे।
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, हम घोषणा कर रहे हैं कि प्रशासन 11 मई को संघीय कर्मचारियों, संघीय कांट्रैक्टर और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की अनिवार्यता समाप्त कर देगा। उसी दिन कोविड-19 सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल भी समाप्त हो जाएगा।
सर्बियाई खिलाड़ी ने इस साल की शुरूआत में अमेरिकी अधिकारियों से कोविड टीका नहीं लेने के बावजूद संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने के लिए विशेष अनुमति मांगी थी।
हालांकि, उनको प्रवेश से वंचित कर दिया गया और इस तरह मार्च में इंडियन वेल्स और मियामी ओपन से वो हट गए।
पिछले साल जोकोविच को इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया से लौटना पड़ा और वह ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने से चूक गए थे।
हालांकि, इस साल जनवरी में उन्हें मेलबर्न जाने दिया गया जहां उन्होंने अपने करियर का 10वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story