खेल
'हमारी चैंपियंस को बधाई', विश्व कप जीतने पर कई मुख्यमंत्रियों ने महिला टीम की प्रशंसा की
jantaserishta.com
3 Nov 2025 9:39 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व चैंपियन बनने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस मौके पर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। हमारी बेटियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनके अद्भुत प्रदर्शन, अथक दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस ने हर भारतीय को प्रेरित किया है और दुनिया को अचंभित कर दिया है। हमारी चैंपियंस को बधाई।"
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में भारतीय महिला टीम के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा, "महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप जीतने पर हमारी टीम इंडिया को बधाई। मुझे खुशी है कि भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। इस जीत के साथ, भारतीय महिला टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है।"
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "पहला आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रचने के लिए भारतीय टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने जिस जुझारूपन का परिचय दिया, वह काबिले तारीफ है। यह जीत न सिर्फ भारतीय क्रिकेट और खेलों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। एक पुरुष प्रधान समाज में, जहां केवल लड़कों की जीत का जश्न मनाया जाता है, इस विश्व कप जीत से देश की हर लड़की को जो ऊर्जा मिलती है, वह कोई छोटी बात नहीं है। मैं भारतीय क्रिकेट टीम के लिए और भी शानदार उपलब्धियों की कामना करता हूं।"
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "भारत ने आईसीसी महिला विश्व कप जीतकर अपनी सर्वोच्चता साबित की। इस असाधारण जीत, प्रतिभा, धैर्य और टीम वर्क के शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। यह जीत आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और निडर होकर खेलने के लिए प्रेरित करेगी।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





