खेल
'भारत को बहुत-बहुत मुबारक, 2027 का विश्व कप मिले तो अभी ले लें': शोएब अख्तर
jantaserishta.com
9 March 2026 10:21 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जिस दिलेरी के साथ खेला है और खिताब अपने नाम किया है, उसे देख पूरी दुनिया मुग्ध है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी भारतीय क्रिकेट टीम, मैनेजमेंट, और कोच गंभीर की जमकर तारीफ की है। शोएब भारतीय टीम के प्रदर्शन और टीम मैनेजमेंट की योजना से बहुत खुश नजर आए।
भारतीय टीम की जीत के बाद एक पाकिस्तानी चैनल के शो में विशेषज्ञ के रूप में मौजूद शोएब अख्तर ने कहा, "यह जीत भारत की नीति, सिस्टम और प्रतिभा की जीत है। गौतम गंभीर ने प्रतिभा का सम्मान किया। संजू सैमसन को टीम में लेकर आए, और उसने कमाल कर दिया। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसकी टॉप ऑर्डर में टीम को जरूरत थी।"
उन्होंने कहा, "अभिषेक शर्मा अभी बच्चा है। उसे अभी काफी कुछ सीखना है, लेकिन सैमसन परिपक्व है। आज भारत की नीति जीती है। उन्होंने बताया है कि हम ठीक सोचते हैं और सही दिशा में सोचते हैं। हम सही लड़के को मौका देते हैं और कोशिश करते हैं कि लड़के ऊपर आकर खेलें और बेहतर करें।"
शोएब ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के बिना विश्व कप जीतकर भारतीय टीम ने अपनी क्षमता साबित कर दी। उन्होंने कहा कि मेरे मुताबिक भारतीय क्रिकेट जिस ऊंचाई पर जा रही है, जितना पैसा वहां मैदान पर, ट्रेनिंग पर, मशीनों पर, खिलाड़ियों पर खर्च हो रहा है, उसका परिणाम बेहतर ही होना है।
अख्तर ने कहा, "भारत में सीनियर खिलाड़ियों को इज्जत दी जाती है। उन्होंने अपने तीनों विश्व विजेता कप्तानों (कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा) को बुलाया था, यह कितना सुंदर था। वे सभी जीत की खुशियां मना रहे हैं। भारत एक इकाई के रूप में विश्व कप जीत की खुशी मना रहा है। भारत को बहुत-बहुत मुबारक है। अगर 2027 का वनडे विश्व कप आज मिलता है तो आज ही लेलें।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में 2027 में वनडे विश्व कप होना है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वनडे विश्व कप में खेलने की पूरी संभावना है, जो टीम इंडिया को और ताकत देगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





