खेल

कॉनकाकाफ गोल्ड कप : मेक्सिको ने सूरीनाम और कोस्टा रिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक को दी शिकस्त

jantaserishta.com
19 Jun 2025 4:09 PM IST
कॉनकाकाफ गोल्ड कप : मेक्सिको ने सूरीनाम और कोस्टा रिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक को दी शिकस्त
x
टेक्सास: मेक्सिको ने गुरुवार (आईएसटी) को टीएंडटी स्टेडियम में सूरीनाम के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। इसी के साथ उसने कॉनकाकाफ गोल्ड कप ग्रुप चरण में अपनी दूसरी जीत हासिल की। जेवियर एगुइरे की टीम शुरुआत से ही मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन वह पहले हाफ में स्कोरबोर्ड पर दबदबा दिखाने में विफल रहे। हालांकि, इस बीच लगातार विरोधी गोल के सामने खतरे जरूर पैदा किए।
शुरुआती 45 मिनट के दौरान, मेक्सिको ने गेंद पर ज्यादा कंट्रोल रखा। एलेक्सिस वेगा, जूलियन क्विनोनेस और रॉबर्टो अल्वाराडो ने मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं हो सका। मुकाबले के 57वें मिनट में सीजर मोंटेस ने कॉर्नर किक में हेडर लगाकर स्कोर 1-0 कर दिया। यहां से टीम को लीड मिल चुकी थी। इसके ठीक छह मिनट बाद, मोंटेस ने अपना डबल स्कोर किया।
उन्होंने दूसरे सेट पीस से बॉक्स के अंदर रिबाउंड को गोल में बदला। यह डिफेंडर दो गोल करके मैच का स्टार बन गया। इसी के साथ मेक्सिको ने मैच 2-0 से अपने नाम कर लिया। इस परिणाम के साथ, मेक्सिको के छह अंक हो गए हैं। यह टीम अपना अगला मैच रविवार को कोस्टा रिका के खिलाफ खेलेगी। यह मैच ग्रुप में पहला स्थान हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण होगा।
इस बीच, एक अन्य मुकाबले में कोस्टा रिका ने ग्रुप ए में डोमिनिकन गणराज्य के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। जोआओ उरबेज ने 16वें मिनट गोल करके डोमिनिकन गणराज्य को आगे कर दिया, लेकिन मैनफ्रेड उगाल्डे ने 44वें मिनट में पेनाल्टी स्पॉट से गोल करके कोस्टा रिका को बराबरी पर ला दिया।
85वें मिनट में जोसीमार अल्कोसर ने गोल दागकर कोस्टा रिका को 2-1 से बढ़त दिला दी। गोलकीपर कीलर नवास और जेवियर वाल्डेज ने चार-चार गोल बचाकर मैच का अंत किया। कॉनकाकाफ गोल्ड कप 14 जून से 6 जुलाई के बीच खेला जाएगा। डोमिनिकन रिपब्लिक रविवार को सूरीनाम से भिड़ने के लिए टेक्सास के अर्लिंग्टन में रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story