खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स: भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से रौंदा

Rounak Dey
29 July 2022 11:31 PM IST
कॉमनवेल्थ गेम्स: भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से रौंदा
x

भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शुक्रवार को 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के अपने पहले टीम मुकाबले में पाकिस्तान को 5-0 से रौंदा। बी सुमित रेड्डी और माचिमांडा पोनप्पा की जोड़ी ने मिश्रित युगल मुकाबले में मुहम्मद इरफान सईद भट्टी और गजाला सिद्दीकी पर 21-9, 21-12 से एकतरफा जीत के साथ इन खेलों में टीम का सफर शुरू किया। मिश्रित जोड़ी की सफलता को किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल मुकाबले में आगे बढ़ाते हुए मुराद अली को आसानी से 21-7, 21-12 से शिकस्त दी।

भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा महिला एकल के मैच में भी जारी रहा जहां दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली पीवी सिंधू को इसके बाद महिला एकल मैच में महूर शहजाद को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। सिंधू ने 21-7, 21-6 से शानदार जीत दर्ज की।
इसके बाद सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने अगला मुकाबला 21-12 और 21-9 से जीता वहीं, आखिरी मुकाबले में त्रेसा और गायत्री की जोड़ी ने 21-4, 21-5 से अपना मुकाबले जीतकर पाकिस्तान का 5-0 से सूपड़ा साफ किया।
Next Story