
नई दिल्ली: आईपीएल 2022 की उलटी गिनती अब शुरू हो चुकी हैं. 26 मार्च से ये बड़ी क्रिकेट लीग भारत में ही शुरू होगी. आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ बेहतरीन नजारे देखने को मिलते हैं. जबकि कई बार इसी लीग में विवादित चीजें भी देखने को मिलती हैं. ऐसा ही किस्सा हम आपको अपनी इस खबर में बताने जा रहे हैं जहां एक बार एक कमेंटेटर ने दूसरी महिला एंकर को सरेआम अपनी गोदी में उठा लिया था.न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और दुनिया के सबसे पॉपुलर कमेंटेटर्स में से एक डैनी मॉरिसन को क्रिकेट का लगभग हर एक फैन जानता है. वो इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे पॉपुलर कमेंटेटर्स में से एक हैं. लेकिन मॉरिसन एक बार अपनी एक अजीब हरकत के चलते विवादों में आ गए थे. दरअसल मॉरिसन तब सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे थे, जब 2013 के IPL-6 में उन्होंने एंकर करिश्मा कोटक को गोद में उठा लिया था. टीवी शो एक्स्ट्रा इनिंग के दौरान दोनों ग्राउंड पर लाइव कमेंट्री कर रहे थे, तभी करिश्मा को उन्होंने डांस सिखाते-सिखाते गोद में उठा लिया, जिससे वो सरप्राइज्ड हो गई थीं. इस मामले के बाद वो काफी ट्रोल भी हुए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





