खेल
सीरीज गंवाने के बाद साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को लेकर चिंतित कोच शुक्री कॉनराड
jantaserishta.com
17 Aug 2025 10:09 AM IST

x
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कोच शुक्री कॉनराड ने अपने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को लेकर चिंता जताई है। कॉनराड इस बात से परेशान नहीं हैं कि उनकी टीम के पास करीबी मुकाबलों में जीतने के लिए कौशल और मानसिक दृढ़ता है या नहीं, बल्कि वह इस बात से चिंतित हैं कि क्या उनके खिलाड़ियों के पास अपनी क्षमता को दिखाने का आत्मविश्वास है।
साउथ अफ्रीकी टीम शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज 1-2 से गंवा बैठी है। कॉनराड ने कहा, "कभी-कभी हम जरूरत से बहुत ज्यादा विनम्र हो जाते हैं। हम दुनिया के सामने अपनी क्षमता का भरपूर प्रदर्शन नहीं करते। इसका ऑस्ट्रेलिया के खेलने के अंदाज से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन उनके पास एक ब्लूप्रिंट है।
उन्होंने आगे कहा, "कई बार वह शानदार खेलते हुए दर्शकों को रोमांचित कर देते हैं। कई बार ऐसा भी होता है, जब आप उन्हें मुश्किल में डाल सकते हैं, जैसा कि हमने पहले दो मैचों में किया था। लेकिन वह अपनी शैली पर टिके रहते हैं। हमारे लिए इसका क्या मतलब है? बल्लेबाजी के मोर्चे पर देखिए, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन और एडन मार्कराम जैसे खिलाड़ियों के पास करने को बहुत कुछ है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने खुद को शायद कुछ ज्यादा ही सीमित कर लिया है।"
केर्न्स में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 26 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 36 गेंदों में 62 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कप्तान मिशेल मार्श ने 54 रन बनाए।
सीरीज जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को हर हाल में तीसरा टी20 मैच जीतना था, लेकिन इसमें उसे दो विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





