खेल

विराट कोहली से शतकीय पारी नहीं चाहते हैं कोच राहुल द्रविड़, बोले यह बड़ी बात

Subhi
30 Jun 2022 11:03 AM IST
विराट कोहली से शतकीय पारी नहीं चाहते हैं कोच राहुल द्रविड़, बोले यह बड़ी बात
x
भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि वह विराट कोहली से मैच जिताने वाला प्रदर्शन चाहते हैं, भले ही वह शतक नहीं हो। विराट कोहली नवंबर 2019 के बाद से शतक नहीं लगा सके हैं

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि वह विराट कोहली से मैच जिताने वाला प्रदर्शन चाहते हैं, भले ही वह शतक नहीं हो। विराट कोहली नवंबर 2019 के बाद से शतक नहीं लगा सके हैं, लेकिन राहुल द्रविड़ ने इस धारणा को नकार दिया कि 27 टेस्ट शतक लगाने वाले कोहली में प्रेरणा का अभाव है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी विभिन्न दौर से गुजरते हैं और मुझे नहीं लगता कि विराट में प्रेरणा या ललक की कमी है। हमेशा जोर शतक पर नहीं रहना चाहिए। केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कठिन हालात में बनाए गए 79 रन भी उम्दा थे। वह तिहरे अंक तक नहीं पहुंचे, लेकिन वह बढ़िया पारी थी। उन्होंने इतने ऊंचे मानदंड बनाए हैं कि लोग शतक को ही कामयाबी मानते हैं, लेकिन एक कोच के नजरिये से मैं उनसे मैच जिताने वाला योगदान चाहता हूं, भले ही वह 50 या 60 रन क्यों न हो।' आपको बता दें कि भारत को एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है जिसमें बतौर सीनियर बल्लेबाज कोहली पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

अपनी वापसी को लेकर उत्साहित एंडरसन

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि वह भारत के खिलाफ वापसी के लिए अपनी अंगुलियों को क्रास कर रहे हैं। अगले महीने 40 साल के होने वाले एंडरसन टखने सूजने के कारण न्यूजीलैंड के विरुद्ध पिछली सीरीज के अंतिम टेस्ट में नहीं खेल पाए थे जिसे इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

एंडरसन ने कहा कि मैं मैच नहीं खेल पाने से नफरत करता हूं। हेडिंग्ले में उस टेस्ट के बाद टीम के आसपास की भावना इतनी अच्छी है कि आप जितना संभव हो सके इसके आसपास रहना चाहते हैं। पिछले मैच में नहीं खेल पाना, मैदान के बाहर से मैदान पर लड़कों को अच्छा समय बिताते और अच्छा खेलते देखना निराशाजनक था। मैं अपनी अंगुलियों को क्रास किए रखूंगा क्योंकि मैं इस सप्ताह मैदान पर वापसी कर सकता हूं।


Next Story