खेल

Club World Cup : 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Kavita2
29 Jun 2025 2:27 PM IST
Club World Cup : 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची
x

Sports स्पोर्ट्स : चेल्सी और पाल्मेरास क्लब विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

फीफा क्लब विश्व कप का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका में हो रहा है।

लीग मैच समाप्त हो चुके हैं और नॉकआउट राउंड यानी राउंड ऑफ 16 शुरू हो चुका है। इसमें पाल्मेरास और बोटाफोगो की भिड़ंत हुई।

इस मैच में पाल्मेरास के खिलाड़ी ने 100वें मिनट में गोल करके टीम को 1-0 से रोमांचक जीत दिलाई।

बेनफिका और चेल्सी की भिड़ंत दूसरे राउंड ऑफ 16 में हुई। चेल्सी ने यह मैच 4-1 से जीता।

बेनफिका के लिए एंजेल डि मारिया एकमात्र गोल स्कोरर रहे। चेल्सी ने शानदार खेल दिखाया और 64 प्रतिशत गेंद पर कब्जा बनाए रखा।

मैच में चेल्सी ने 12 शॉट टारगेट पर लगाए और 4 गोल किए।

क्वार्टर फाइनल में चेल्सी और पाल्मेरास का आमना-सामना 5 जुलाई को होना है।

Next Story