खेल

शॉटपुट के तीनों पदकों पर कब्जा, एफ 46 स्पर्धा में सचिन खिलारी ने बनाया रिकॉर्ड, गोल्ड जीता

Shantanu Roy
22 Oct 2026 8:37 PM IST
शॉटपुट के तीनों पदकों पर कब्जा, एफ 46 स्पर्धा में सचिन खिलारी ने बनाया रिकॉर्ड, गोल्ड जीता
x
Aichi-Nagoya. आइची-नागोया। एशियाई पैरा खेल 2026 में बुधवार भारत ने पुरुषों के शॉट पुट एफ46 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। बुधवार को यहां सचिन खिलारी ने अपने पहले ही प्रयास में 15.79 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर एशियाई पैरा खेल का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बेहतरीन निरंतरता दिखाई और उनके सभी थ्रो 15 मीटर के निशान से आगे रहे। वहींं मोहम्मद यासिर ने 15.06 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। उन्होंने अपने पहले दो प्रयासों में 14 मीटर की रेंज में गोला फेंका था और तीसरे प्रयास में यह दूरी हासिल की। प्रवीण ने 13.83 मीटर का थ्रो करके कांस्य पदक अपने नाम किया। जो उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में हासिल किया था। इस नतीजे के साथ एफ 46 शॉट पुट स्पर्धा के तीनों पोडियम स्थान भारतीय एथलीटों के नाम रहे।
Next Story