खेल
क्रिस जॉर्डन ने मुंबई इंडियंस टीम में चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह ली
jantaserishta.com
9 May 2023 3:00 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई (आईएएनएस)| मुम्बई इंडियंस ने आईपीएल के शेष सत्र के लिए चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह क्रिस जॉर्डन को अपनी टीम में मंगलवार को शामिल किया।
आर्चर रिहैबिलिटेशन के लिए स्वदेश लौटेंगे। मुम्बई इंडियंस ने एक बयान में कहा "जॉर्डन ने 2016 में आईपीएल में अपना पदार्पण किया था, उन्होंने अब तक 28 मैच खेले हैं और उनके नाम 27 विकेट हैं। तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड का 87 टी20 में प्रतिनिधित्व किया है और 96 विकेट लिए हैं।"
बयान में कहा गया है कि जॉर्डन दो करोड़ रुपये की कीमत पर मुम्बई इंडियंस से जुड़ेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





