खेल

शतरंज विश्व कप : फाइनल में हारे प्रगनानंदा, कार्लसन ने जीता टाईब्रेकर

Rani Sahu
24 Aug 2023 5:41 PM IST
शतरंज विश्व कप : फाइनल में हारे प्रगनानंदा, कार्लसन ने जीता टाईब्रेकर
x
चेन्नई (आईएएनएस)। 18 वर्षीय भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंदा गुरुवार को बाकू में आयोजित फिडे विश्व कप के फाइनल के टाई-ब्रेकर गेम में पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन से हार गए।
भारत के युवा चेस खिलाड़ी आर प्रगनानंदा का फिडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है। गुरुवार को खेले गए टाईब्रेकर में उन्हें 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने एक ड्रॉ और एक जीत से हराया। टाईब्रेकर का पहला रैपिड गेम नार्वे के खिलाड़ी ने 47 मूव के बाद जीता था। दूसरा गेम ड्रॉ रहा और कार्लसन विजेता बन गए।
Next Story