खेल

चेन्नईयन एफसी ने अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया

Ritisha Jaiswal
12 Dec 2021 12:22 AM IST
चेन्नईयन एफसी ने अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया
x
चेन्नईयन एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए अपने चौथे चरण के मुकाबले में एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) को 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चेन्नईयन एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए अपने चौथे चरण के मुकाबले में एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) को 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

लिस्टन कोलाको ने मैच के 18वें मिनट में गोल कर एटीकेएमबी को बढ़त दिला दी थी लेकिन ब्लादिमीर कोमान द्वारा 45वें मिनट में किए गए गोल की मदद से चेन्नईयन एफसी की टीम मैच को बराबरी पर रोक अंक बांटने में सफल रही। इस मैच से पहले टीम तालिका में पांचवें स्थान पर थी लेकिन एक अंक की बढ़ोतरी के साथ अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। एटीकेएमबी पांच मैचों में से दो जीत, दो हार औऱ एक ड्रॉ की मदद से छठे स्थान पर ही बनी हुई है।



Next Story