खेल

Chennai Super Kings टीम को किया जा रहा ट्रोल, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ Boycott, नाराज क्यों हो गए फैंस?

jantaserishta.com
15 Feb 2022 11:48 AM IST
Chennai Super Kings टीम को किया जा रहा ट्रोल, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ Boycott, नाराज क्यों हो गए फैंस?
x

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके फ्रेंचाइजी को सबसे ज्यादा प्यार फैंस से मिलता है। इसके पीछे की एक वजह तो ये है कि ये फ्रेंचाइजी क्रिकेट को काफी पसंद करती है और दूसरा ये कि इस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, लेकिन आईपीएल ऑक्शन 2022 के बाद ऐसा कुछ देखने को मिल रहा है, जिसकी उम्मीद सीएसके फ्रेंचाइजी ने नहीं की होगी। जी हां, ट्विटर पर बॉयकॉट चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेंड कर रहा है। इसके पीछे का कारण क्या है, आज हम इसका खुलासा करने वाले हैं।

दरअसल, रविवार 13 फरवरी को बेंगलुरु में आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन का समापन हुआ और इसके एक दिन सोमवार को सोशल मीडिया पर #Boycott_ChennaiSuperKings ट्रेंड करने लगा। चार बार की आईपीएल चैंपियन टीम के साथ ऐसा क्यों हो रहा है, ये सवाल क्रिकेट और एमएस धोनी के फैंस के जेहन में है। इस ट्रेंड के टॉप पर रहने के कारण है कि चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने श्रीलंकाई स्पिनर महीश थीक्षना को खरीदा है।
महीश थीक्षना सिंहला समुदाय से हैं और तमिल लोगों में इस समुदाय के खिलाफ हमेशा से रोष रहा है। सिंहली सैनिकों पर 2009 में LTTE के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के दौरान श्रीलंका में तमिलों के खिलाफ युद्ध अपराध करने का आरोप है। यही वजह है कि कई यूजर्स ने सोमवार को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर अपना गुस्सा निकाला और बॉयकॉट चेन्नई सुपर किंग्स का समर्थन किया। महीश थीक्षाना को सीएसके ने 70 लाख में खरीदा है। 50 लाख रुपये की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी के लिए सीएसके ने ही सबसे पहले बोली लगाई थी। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी दो बार उनके लिए बोली लगाई, लेकिन बाद में सीएसके ने ही उन्हें खरीदा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story